Dr Abhishek Child Care

साउथ से कहानी उठाकर बना दी एक और रीमेक बुरी तरह फ्लॉप फिल्म

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर, वेदिका पिंटो और रॉनित रॉय स्टारर फिल्म ‘गुमराह’ बॉक्स ऑफिस पर खस्ताहाल नजर आ रही है। फिल्म की की कमाई के आधिकारिक आंकड़े ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने जारी कर दिए हैं। सिनेमाघरों में 7 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महज 1 करोड़ 10 लाख रुपये रहा है। इतना बिजनेस भी तब जब फिल्म गुड फ्राइडे वाले दिन रिलीज हुई थी।

तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म को दूसरे दिन किसी बड़े चमत्कार की जरूरत है, तभी यह अपनी लागत निकाल पाने में सक्षम होगी। वर्धन केटकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसके प्रमोशन पर बहुत ज्यादा पैसा नहीं खर्च किया गया है। आदित्य रॉय कपूर के हिस्से में बहुत कम ही सुपरहिट फिल्में रही हैं। ऐसे में यह एक और फिल्म है जिसमें वह लीड हीरो हैं, लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version