Advertisement 2

चक्रधरपुर में कचरे का अंबार: पोस्ट ऑफिस रोड पर दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Piles of garbage pile up चक्रधरपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड इन दिनों कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका है। सड़क के किनारे जगह-जगह जमा कचरे से उठ रही तीखी दुर्गंध ने आसपास के निवासियों का जीवन दूभर कर दिया है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के दौरान इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनमें भारी नाराज़गी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़बिल बोलानी मुख्य मार्ग के मटकमबेड़ा चौक निकट सुखा पेड़ बना जानलेवा

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा नियमित रूप से कर वसूली तो की जाती है, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लचर बनी हुई है। उनका कहना है कि समय-समय पर सफाई नहीं होने के कारण इलाके में गंदगी का अंबार लग जाता है, जिससे न केवल बदबू फैलती है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं।

लोगों का यह भी कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि नगर परिषद इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देगी और आम जनता को इस परेशानी से राहत कब मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version