संसद पर एक और हमले की साजिश; विद्युत वरण महतो समेत अन्य सांसद थे मौजूद

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  भारत के संसद में एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. संसद भवन के विजिटर गैलरी से दो लड़के संसद भवन के भीतर कूद गए. इन दोनों लड़कों का विजिटर पास मैसूर के सांसद प्रताप सिंह के नाम पर बना था. बताया जाता है कि दोपहर लंच ब्रेक के ठीक पहले अचानक से विजिटर गैलरी से दो लड़के काफी ऊंचाई पर स्थित विजिटर गैलरी से नीचे कूद गए. कुदते हुए यह लोग संसद के पीठासीन पदाधिकारी की ओर बढ़ने लगे लेकिन सांसदों ने इन दोनों लड़कों को घेर लिया और दोनों को पकड़ लिया.

यह भी पढ़े : भारत में मुख्यमंत्री कैसे बनता है कोई, क्या है संविधान में व्यवस्था?

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

एक लड़के के पास कुछ ऐसा सामान था जिससे पूरे संसद में धुआं धुआं हो गया. तत्काल सुरक्षा एजेंसी ने दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया है. दूसरी ओर संसद के बाहर भी कुछ लड़कों ने आतिशबाजी जैसा कुछ फोड़ा है जिसके बाद से सनसनी फैल गई है. आपको बता दे की 13 दिसंबर का दिन ही संसद पर इससे पहला हमला हुआ था. संसद पर हुए हमले की बरसी के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के समय ही यह हादसा हुआ.

यह एक बड़ी चूक है जिसको लेकर पूरा देश सन्न रह गया है. इस घटना के दौरान झारखंड के तमाम सांसद और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा भी मौजूद थी. सांसद विद्युत वरण महत्व ने बताया कि संसद की कार्रवाई चल रही थी इसी बीच अचानक से दो लड़के कूदे और जोरदार आवाज आई. इसके बाद तो अफरा तफरी का माहौल बन गया और वे लोग बाहर निकल आए. इस घटना को अंजाम देने वाले लड़कों से पूछताछ की जा रही है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---