---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

PM मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो ने किया प्रांबानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का उद्घाटन, भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मिली नई मजबूती

By Riya Kumari

Published :

Follow
PM मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो ने किया प्रांबानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का उद्घाटन, भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मिली नई मजबूती

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ विश्व प्रसिद्ध प्रांबानन (Prambanan) हिंदू मंदिर के संरक्षण और पुनरुद्धार परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। यह पहल भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

यह भी पढे : दिल्ली में कचरे से बने हाइड्रोजन पर चलेंगी बसें! नितिन गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

1000 साल पुराने मंदिर के संरक्षण में भारत का सहयोग

यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल प्रांबानन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है। भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित इस ऐतिहासिक मंदिर के संरक्षण और पुनरुद्धार में भारत तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग प्रदान कर रहा है।

मंदिर में पूजा-अर्चना भी की

प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और पुनर्निर्मित हिस्सों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध केवल कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराएं भी उन्हें गहराई से जोड़ती हैं।

सांस्कृतिक रिश्तों के साथ रणनीतिक साझेदारी भी मजबूत

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने सांस्कृतिक सहयोग के साथ-साथ रक्षा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी को लेकर भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट