---Advertisement---

पीएम मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8931 दिन तक सरकार प्रमुख रहकर रचा भारत का इतिहास

By Aditi Pandey

Published :

Follow
PM Modi sets new record मोदी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भारतीय राजनीति में 22 मार्च 2026 का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 8,931 दिनों का आंकड़ा पार कर लिया।

यह भी पढ़ें: चाईबासा में कांग्रेस का 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन’ महाशिविर शुरू, 31 मार्च को Rahul Gandhi देंगे जीत का मंत्र

यह उपलब्धि उनके गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लंबे कार्यकाल को जोड़कर हासिल हुई है। यह न सिर्फ एक आंकड़ा है, बल्कि दशकों की निरंतर सक्रिय राजनीति, नेतृत्व और जनसेवा का प्रतीक माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की पहचान पहले ही गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री के रूप में रही है। इसके साथ ही वे ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं, जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रहा है। स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ उन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनाव 2014, 2019 और 2024 में जीत दर्ज की है।

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सेवा, समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उनके मुताबिक, पीएम मोदी के 8,931 दिनों का सार्वजनिक जीवन “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना, पारदर्शिता और हर नागरिक की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुआ है। चाहे गरीबों के सशक्तिकरण की बात हो, विकास के नए मानक स्थापित करना हो या वैश्विक मंच पर भारत की पहचान मजबूत करना इन सभी क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले 24 वर्षों से अधिक समय तक लगातार बिना छुट्टी लिए देश की सेवा करना प्रधानमंत्री के समर्पण का उदाहरण है। तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और तीन बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनता का भरोसा और समर्थन उन्हें लगातार मिलता रहा है। इस उपलब्धि को भारतीय राजनीति में एक मील का पत्थर माना जा रहा है, जो आने वाले समय में भी लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version