इजरायल-हमास जंग पर बोले पीएम मोदी; ‘दुनिया में कहीं भी नागरिकों की मौ* निंदनीय’

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : वैश्विक नेताओं के जी-20 वर्चुअल समिट का बुधवार को समापन हो गया है. इस समिट की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे थे. इसके समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ की आवाज को एक बार फिर बुलंद किया. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, इजरायल-हमास युद्ध समेत कई मुद्दों पर जी-20 के सभी सदस्य देशों का ध्यान केंद्रित किया.

पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, “मेरा निमंत्रण स्वीकार कर इस समिट में जुड़ने के लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं. 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से हार्दिक स्वागत है. मुझे याद है जब पिछले साल 1 नवंबर को मेरे दोस्त और इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट जोको विडोडो ने मुझे सेरेमॉनियल गेवल सौंपी थी. तब मैंने कहा था कि हम मिलकर जी20 को इंक्लूसिव, एंबिशियस, एक्शन ओरिएंटेड और डिसाइसिव बनाएंगे. हम सबने मिलकर ये करके दिखाया है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

हम सबने मिलकर जी20 को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. अविश्वास और चुनौतियों से भरी आज इस दुनिया में ये आपस में विश्वास ही है, जो हमें बांधता है, एक दूसरे से जोड़ता है. इस एक साल में हमने वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर में विश्वास जताया है. विवादों से हटकर एकता और सहयोग का परिचय दिया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---