Dr Abhishek Child Care

PM मोदी 3 दिन 5 राज्यों का करेंगे दौरा, बिहार को मिलेंगे कई सौगात

By Annu kumari

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इन दो दिनों में बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में रहेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पीएम का पहला दौरा है। पटना में जनसभा, रोड शो और एयरपोर्ट टर्मिनल के उद्घाटन के जरिए पीएम मोदी जनता से सीधे संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को सुबह 10:45 बजे सिक्किम पहुंचेंगे, जहां वे सिक्किम राज्य दिवस के अवसर पर पल्लजोर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जाएंगे और वहां भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें : शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी विनय चौबे के परिवार की संपत्ति खंगालने की तैयारी में ACB

शाम को पीएम मोदी पटना लौटेंगे, जहां वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बीजेपी मुख्यालय तक एक घंटे से अधिक समय तक चलने वाला रोड शो करेंगे, जो इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से और अधिक महत्वपूर्ण बना देता है।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बिहार के बिक्रमगंज से सीधा कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वो शुभम द्विवेदी के परिवार से भी मुलाकात कर सकते हैं जिसने पहलगाम हमले में अपनों को खोया। जैसे शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलना तय बताया जा रहा है। पीएम मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना द्वारा की गई निर्णायक कार्रवाई और पाकिस्तान में ध्वस्त किए गए आतंकी ठिकानों की जानकारी भी जनता के साथ साझा कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator