---Advertisement---

PM Modi Appeal 2026: प्रधानमंत्री मोदी की 7 बड़ी अपीलें, जानिए देशवासियों से क्या कहा

By Riya Kumari

Published :

Follow
PM Modi Appeal 2026: प्रधानमंत्री मोदी की 7 बड़ी अपीलें, जानिए देशवासियों से क्या कहा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री Narendra Modi से जुड़ी एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देशवासियों के लिए सात अहम अपीलों का उल्लेख किया गया है। पोस्टर में ईंधन बचत, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और विदेशी मुद्रा बचाने जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया है।

यह भी पढे : PM मोदी की अपील: एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं; जानिए पूरा मामला

हालांकि, इन अपीलों को लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चर्चा जारी है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं प्रधानमंत्री मोदी की ये 7 प्रमुख अपीलें।

प्रधानमंत्री मोदी की 7 अहम अपीलें

1. जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम अपनाएं

लोगों से अपील की गई है कि जहां संभव हो, घर से काम करें ताकि ईंधन की खपत कम हो और ट्रैफिक दबाव घटे।

2. एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें

पोस्टर में कहा गया है कि अनावश्यक सोना खरीदने से बचें, ताकि विदेशी मुद्रा पर दबाव कम किया जा सके।

3. पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करें

लोगों से सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो और कारपूलिंग का अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है।

4. खाना बनाने के तेल की बचत करें

घरेलू स्तर पर तेल के उपयोग में कटौती कर संसाधनों की बचत करने की अपील की गई है।

5. रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाएं

किसानों को प्राकृतिक खेती और जैविक विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है।

6. विदेशी ब्रांड की जगह स्वदेशी उत्पाद अपनाएं

‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत करने के लिए भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

7. एक साल तक विदेशी यात्रा से बचें

विदेश यात्रा कम करने की अपील की गई है ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो।

क्यों की जा रही हैं ये अपीलें?

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती तेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच भारत विदेशी मुद्रा बचत और आत्मनिर्भरता पर जोर दे रहा है। इसी के तहत लोगों को ऊर्जा बचत और घरेलू उत्पादों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे देशहित से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसके आधिकारिक स्रोत को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। फिलहाल सरकार की ओर से इन सभी बिंदुओं पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version