सोशल संवाद / डेस्क : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, विदेशी यात्रा कम करने और एक साल तक गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने की अपील की है। यह अपील पश्चिम एशिया में जारी संकट और बढ़ती वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच की गई है।
यह भी पढे : Vijay के CM बनने पर Trisha Krishnan का पहला रिएक्शन, बोलीं- “Looking Forward”
क्या कहा पीएम मोदी ने?
हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने, कारपूलिंग अपनाने और जरूरत पड़ने पर “वर्क फ्रॉम होम” जैसी कोविड काल की व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने से देश की विदेशी मुद्रा पर दबाव घटेगा। पीएम मोदी ने लोगों से कम से कम एक साल तक गैर-जरूरी सोना खरीदने और विदेश यात्राओं को टालने की अपील भी की।
क्यों की गई यह अपील?
रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव और तेल आपूर्ति पर बढ़ते खतरे के कारण भारत समेत कई देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल और सोने के आयात से पूरा करता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ता है।
प्रधानमंत्री ने “वोकल फॉर लोकल” और आत्मनिर्भरता पर भी जोर देते हुए लोगों से विदेशी सामान की जगह भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।
राहुल गांधी ने साधा निशाना
कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सरकार की विफलता का संकेत बताया।
क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने वाली हैं?
फिलहाल सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हाल ही में वायरल हुए फ्यूल प्राइस बढ़ोतरी के दावों को PIB Fact Check ने फर्जी बताया था।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक संकट लंबा चला तो तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है।










