Advertisement 2

पीएम स्वनिधि योजना : 200 से अधिक पथ विक्रेताओं को मिला ऋण

By Riya Kumari

Published :

Follow
पीएम स्वनिधि योजना
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के एक लाख लाभार्थियों के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड लॉन्चिंग और ऋण वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शुक्रवार को लौहनगरी में भी हुआ.

यह भी पढे : राहुल गांधी के बयानों पर सवाल, राम नाम से लेकर सनातन पर कांग्रेस की सोच पर तीखी टिप्पणी

मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों पथ विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना. उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के दिशा-निर्देश पर मानगो और साकची सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कैंपों का आयोजन किया गया. इन कैंपों के माध्यम से 200 से अधिक पथ विक्रेताओं को ऋण दिया गया.

पीएनबी साकची ने बांटे 22 लाख के ऋण

ऋण वितरण के मामले में पंजाब नेशनल बैंक की साकची शाखा सबसे आगे रही. जहां 100 से अधिक पथ विक्रेताओं के लिए लगभग 22 लाख रुपये के ऋण की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गयी. वहीं, मानगो में उत्कर्ष बैंक द्वारा 20 विक्रेताओं को योजना का लाभ दिलाने की कागजी प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, यूको बैंक और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सहित कई अन्य बैंकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभायी.

तीन किश्तों में मिल रही है आर्थिक मदद

पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन किश्तों में ऋण दिया जा रहा है. पहला ट्रेंच 15,000 रुपये, दूसरा ट्रेंच 25,000 रुपये और तीसरा ट्रेंच: 50,000 रुपये है. ऋण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बहुत जल्द सभी पात्र पथ विक्रेताओं को विशेष क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराये जायेंगे. ताकि वे डिजिटल लेनदेन और वित्तीय सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकें. इस मौके पर विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, नगर निगम के सीएमएम, सीओ, सीआरपी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version