---Advertisement---

मणिपुर में हिंसा के 2 साल बाद PM का दौरा: चुराचांदपुर में रिलीफ कैंप पहुंचे, इंफाल में हिंसा पीड़ितों से मिले

By Aditi Pandey

Published :

Follow
PM visit after 2 years of violence in Manipur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: PM नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पहुंचे। उन्होंने चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ औ इंफाल में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन किया। मणिपुर में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद PM नरेंद्र मोदी का यह पहला दौरा है।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग बोला- वोटर लिस्ट बनाना, बदलना सिर्फ हमारा काम: SIR कराना विशेष अधिकार

प्रधानमंत्री ने इंफाल में कहा- मणिपुर में किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें राज्य को शांति और विकास के रास्ते पर लेकर जाना है।नचुराचांदपुर में PM ने कहा- मैं सभी संगठनों से शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील करता हूं। मैं वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं।

PM चुराचांदपुर में हिंसा पीड़ितों से मिलने रिलीफ कैंप गए। इंफाल में कार्यक्रम स्थल पर हिंसा पीड़ितों से बात की। चुराचांदपुर कुकी बहुल पहाड़ी इलाका है। इंफाल घाटी इलाका है और मैतेई समुदाय का गढ़ है। पिछले दो साल से, दोनों समुदायों की एक-दूसरे के इलाकों में आवाजाही बंद है।

इंफाल-चुराचांदपुर में PM मोदी की 5 बड़ी बातें…

मणिपुर, मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है। हमें मणिपुर की विकासवादी छवि को लगातार मजबूत करना है। मणिपुर में किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। ये हिंसा हमारे पूर्वजों और हमारी भावी पीढ़ी के साथ भी बहुत बड़ा अन्याय है।

मणिपुर में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि हम संवाद का रास्ता निरंतर मजबूत करें। हमें पहाड़ी और घाटी के लोगों के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु बनाना है। मणिपुर के युवा की पहचान को हिंसा की काली छाया में नहीं डूबने देना चाहिए।

मणिपुर आशा और उम्मीद की भूमि है। दुर्भाग्य से, हिंसा से इस शानदार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था। कुछ समय पहले, मैं राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मिला। उनसे मिलने के बाद, मैं कह सकता हूं कि उम्मीद और विश्वास की नई सुबह मणिपुर में दस्तक दे रही है।

किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए शांति जरूरी है। पिछले 11 सालों में, पूर्वोत्तर में कई संघर्ष समाप्त हुए हैं। लोगों ने विकास को प्राथमिकता देते हुए शांति का मार्ग चुना है। मणिपुर में भी समझौता वार्ता शुरू हो गई है। यह संवाद, सम्मान और आपसी समझ के साथ शांति स्थापित करने की सरकार की पहल का एक हिस्सा है।

मैं नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से सुशीला कार्की को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि वे नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

आज, मैं नेपाल के हर उस व्यक्ति की प्रशंसा करूंगा, जिसने इतने अस्थिर वातावरण में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च रखा है। पिछले कुछ दिनों से, नेपाल के युवाओं को नेपाल की सड़कों की सफाई और रंग-रोगन में कड़ी मेहनत करते देखा जा सकता है। मैंने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी देखी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---