अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 700 किलो जावा महुआ नष्ट

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Police conduct special drive against illicit liquor

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर चाकुलिया, डुमरिया एवं पोटका थाना पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़े : चक्रधरपुर के चुनचुन टाल में भीषण आग, आसपास के घरों में मची दहशत; घर खाली करने लगे लोग

इस दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से करीब 700 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा अवैध रूप से संचालित शराब की भट्टियों और शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version