Advertisement 2

पटमदा के स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध और नशे से बचाव की दी जानकारी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Police conducted an awareness campaign at a school in Patamda
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जमशेदपुर पुलिस की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पटमदा थाना क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर में केंद्रीय शांति समिति की निष्क्रियता पर सवाल, दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्यप्रणाली भी चर्चा में…

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और इससे होने वाले शारीरिक व सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदारी से उपयोग करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की।

इसके अलावा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का महत्व बताया गया। पुलिस ने हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से आवागमन करने के प्रति जागरूक किया।
जमशेदपुर पुलिस ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से स्कूल-कॉलेजों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को अपराध, नशा और साइबर ठगी से बचाने के साथ सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version