शहर के बार व रेस्टोरेंट में पुलिस ने की सघन जांच

By Riya Kumari

Published :

Follow
शहर के बार व रेस्टोरेंट में पुलिस ने की सघन जांच

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार रात वीकेंड पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों के बार और रेस्टोरेंट में एक साथ छापेमारी एवं जांच की गई। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र के बार और रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने जांच के दौरान बार में आने वाले लोगों की गतिविधियों, सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश और निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की

यह व पढे :डाक विभाग की पहल, ₹10 में मिलेंगे विशेष राखी लिफाफे

जांच की। साथ ही संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। बार संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन, निर्धारित समय से अधिक संचालन, अवैध गतिविधियों या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों का सत्यापन भी किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version