झारखंड से लापता 179 व्यक्तियों का नहीं पता लगा सकी पुलिस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
झारखंड से लापता 179 व्यक्तियों का नहीं पता लगा सकी पुलिस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / राँची :  झारखंड से लापता हुए 179 व्यक्तियों को पुलिस अबतक नहीं खोज पायी है. पिछले पांच महीने में झारखंड के अलग-अलग जिलों से 179 व्यक्ति लापता हुए हैं. इनमें पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हैं. इसके लेकर उनके परिजनों ने संबंधित थाना में मामला भी दर्ज कराया. लेकिन लापता हुए व्यक्तियों का कुछ पता नहीं चला है. बता दें कि धनबाद और रांची जिले से सबसे अधिक लोग लापता हुए हैं. 

यह भी पढ़े : रांची में खुलेगी पूर्वी भारत की पहली दिव्यांग यूनिवर्सिटी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

गौरतलब है कि झारखंड में मानव तस्करी एक बड़ी समस्या है. तस्कर भोले-भाले ग्रामीणों को नौकरी दिलाने का लालच देकर ले जाते हैं और उन्हें बड़े शहरों में बेच देते हैं. इस वजह से भी कई लोग लापता हुए है, जिनका अबतक कोई पता नहीं चला है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---