---Advertisement---

सरयू राय पर सियासी हमला या सच? सड़क निर्माण विवाद पर आरोप-प्रत्यारोप तेज

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Political attack on road construction controversy सरयू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर पश्चिम की राजनीति में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का माहौल गर्म हो गया है। विधायक सरयू राय के समर्थकों की ओर से विकास सिंह और गोपाल यादव पर राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। बयान में कहा गया है कि दोनों नेता लगातार बिना ठोस प्रमाण के सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में कचरे का अंबार: पोस्ट ऑफिस रोड पर दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल

विवाद डिमना चौक स्थित जयपाल कॉलोनी में विधायक निधि से बनी सड़क को लेकर शुरू हुआ। आरोप लगाए गए कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी हुई है। हालांकि शिकायत के बाद जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में सड़क की लंबाई और गुणवत्ता को सही पाया गया। साथ ही यह भी सामने आया कि योजना से जुड़े कार्यों का अब तक भुगतान नहीं किया गया है।

सरयू राय समर्थकों का दावा है कि सड़क निर्माण की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक जांच और निर्धारित नियमों के तहत हुई है। उनका कहना है कि विधायक की अनुशंसा के बाद संबंधित विभागों द्वारा जांच और प्राक्कलन तैयार किया गया, जिसके बाद मानगो नगर निगम ने कार्य शुरू कराया।

अब इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सरयू राय समर्थकों ने विकास सिंह और गोपाल यादव से अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने या सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि बेबुनियाद आरोप जारी रहने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version