Advertisement 2

दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सियासी घमासान, आशीष सूद का केजरीवाल पर पलटवार; बोले- ‘सरकार लगातार कर रही सुधार’

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आशीष सूद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सवालों पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने पलटवार किया है। सूद ने केजरीवाल के बयानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि महिला सुरक्षा सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में पुलिस सुधार, डार्क स्पॉट की पहचान, स्ट्रीट लाइट और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती जैसे कई स्तरों पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने निगम सदन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ किया अभद्र व्यवहार: नेता सदन जयभगवान यादव

केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने CCTV कैमरों, स्ट्रीट लाइट और कॉलेजों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती समेत कई कदम उठाने की मांग की थी। केजरीवाल ने यह भी कहा था कि महिलाओं की आवाजाही पर पाबंदी लगाने के बजाय सरकार को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।

‘महिला सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा’

आशीष सूद ने कहा कि महिला सुरक्षा को सरकार संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दा मानती है। उनके मुताबिक दिल्ली में पुलिस सुधारों के साथ-साथ ऐसे इलाकों की पहचान की जा रही है, जहां पर्याप्त रोशनी या अन्य सुरक्षा सुविधाओं की कमी है।

उन्होंने डार्क स्पॉट का जिक्र करते हुए कहा कि केवल स्ट्रीट लाइट ही नहीं, बल्कि मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़े कमजोर क्षेत्रों को भी ध्यान में रखने की जरूरत है। सूद ने कहा कि रात के समय मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने की स्थिति में भी लोगों में सुरक्षा को लेकर घबराहट पैदा हो सकती है।

CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

सूद ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों में कई कमियां रह गई थीं। उन्होंने कहा कि सरकार इन कमियों को दूर करने का काम कर रही है। हालांकि, दिल्ली में CCTV और प्रकाश व्यवस्था को लेकर हालिया रिपोर्टों में भी कई जगहों पर कमियां सामने आई हैं। दिल्ली पुलिस ने कुछ संवेदनशील पार्कों और इलाकों में अतिरिक्त CCTV कैमरों और लाइटों की जरूरत बताई है।

डार्क स्पॉट और CCTV पर प्रशासन की कार्रवाई

हाल के मामलों के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी कई कदम उठाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील और कम रोशनी वाले इलाकों की पहचान तथा CCTV और प्रकाश व्यवस्था की जांच शुरू की है।

वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने और डार्क स्पॉट खत्म करने के निर्देश दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने भी मांगा सुरक्षा ऑडिट

दिल्ली में हालिया यौन अपराधों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी महिला सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने संवेदनशील इलाकों की मैपिंग, CCTV और स्ट्रीट लाइट की जांच तथा पेट्रोलिंग व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version