Advertisement 2

जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में डाक विभाग का जागरूकता शिविर आयोजित, PLI और आधार अपडेट को लेकर दिखा उत्साह

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में डाक विभाग का जागरूकता शिविर आयोजित, PLI और आधार अपडेट को लेकर दिखा उत्साह
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में भारतीय डाक विभाग (सिंहभूम मंडल) की ओर से जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज परिसर में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षकेतर कर्मियों को डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की जानकारी देना था।

यह भी पढे : पश्चिमी सिंहभूम में अवैध पत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 10 चक्का वाहन जब्त

डाक विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे, डॉ. अंतरा कुमारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान डाक सहायक उमा शंकर प्रसाद और निशांत कुमार ने डाक विभाग के आधुनिक प्रोडक्ट्स, बचत योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और नागरिक सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि डाक विभाग अब केवल पत्र और पार्सल तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंकिंग, बीमा, आधार अपडेट और पासपोर्ट जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाएं भी उपलब्ध करा रहा है।

डाक जीवन बीमा (PLI) को लेकर दिखी सबसे ज्यादा रुचि

शिविर के दौरान कर्मचारियों ने डाक जीवन बीमा (PLI) योजना में खास रुचि दिखाई। कई लोगों ने इसे सुरक्षित और लाभकारी योजना बताते हुए जल्द जुड़ने की इच्छा जताई।

इसके अलावा डाकघर की सुरक्षित बचत योजनाओं और बेहतर ब्याज दरों को लेकर भी कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने निवेश संबंधी जानकारी हासिल की।

पासपोर्ट और आधार सेवाओं को लेकर बढ़ी जागरूकता

कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों ने डाकघर के माध्यम से पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया को भी समझा और इसमें रुचि दिखाई। वहीं आधार कार्ड अपडेट सेवा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

लगभग सभी कर्मचारियों ने अपने आधार कार्ड को अपडेट कराने की इच्छा जताई और कॉलेज परिसर में विशेष आधार कैंप लगाने की मांग की।

प्राचार्य ने किया डाक विभाग का आभार व्यक्त

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे ने इस सफल आयोजन के लिए भारतीय डाक विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता शिविर कर्मचारियों और छात्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।

उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कॉलेज परिसर में विशेष आधार अपडेट कैंप आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version