पोटका बनेगा शिक्षा का हब : संजीव सरदार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पोटका बनेगा शिक्षा का हब : संजीव सरदार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पोटका के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से पोटका में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण किया जायेगा, जिसके लिये झारखंड सरकार के मंत्रीपरिषद द्वारा योजना को पारित करते हुये निर्माण हेतू रू० 136,13,76,400/- (रू० एक सौ छत्तीस करोड तेरह लाख छिहत्तर हजार चार सौ) की प्रशासनिक स्वीकृति दिया गया. यह राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज विधानसभावासियों के लिये एैतिहासिक सौगात होगा, जो पोटका प्रखंड कोवाली थाना अंतर्गत जामदा पंचायत के रूगड़ीसाई मौजा में बनाया जायेगा, जिसके लिये जमीन चिह्नित कर लिया गया है. विदित हो कि पोटका के विधानसभा संजीव सरदार पोटका विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा का हब बनाने को लेकर लगातार प्रयासरत रहे है.

यह भी पढ़े : सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया

इसी कड़ी में विगत मार्च-2024 में डिग्री कॉलेज की मांग को पुरा कराने में सफल रहे, तो विधानसभा चुनाव के पूर्व पोटका को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के रूप में बड़ा सौगात देने का काम किये. यहां राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति मंत्रीपरिषद द्वारा दिये जाने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर किया है. इस संबंध में जामदा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमंत नायक ने खुशी जाहिर करते हुये झारखंड सरकार एवं पोटका के विधायक संजीव सरदार के प्रति अभार प्रकट किये है. उन्होंने कहा कि निश्चितरूप से रूगड़ीसाई में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति दिया जाना एक एैतिहासिक काम है. इससे यहां के बच्चों को तकनीकि शिक्षा मिलेगा और बच्चे आगे बढ़ेंगे.

जामदा पंचायत अंतर्गत पोड़ा भालकी के ग्राम प्रधान प्रभात मंडल ने कहा कि यह विधानसभा के साथ-साथ जामदा पंचायतवासियों के लिये एक बड़ा काम है, इससे क्षेत्र को एक पहचान मिलेगी. मुक्तेश्वरधाम आश्रम हरिणा के मुख्य पूजारी सह ग्राम प्रधान बजरांकण दंडपाट ने राजकीय पॉलीटेक्निक की स्वीकृति को सरकार की एैतिहासिक निर्णय बताया. वहीं टांगराईन निवासी समाजसेवी उज्वल कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का यह बड़ा कदम है, इसके लिये झारखंड सरकार के साथ-साथ विधायक संजीव सरदार बधाई के पात्र है. पोटका में एक साल में डिग्री कॉलेज के साथ-साथ राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति दिया गया है, यह निश्चित रूप से पोटका के लिये खुशी का पल है.

22 एकड़ जमीन में बनेगा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, छात्रावास की सुविधा रहेगी

विधायक संजीव सरदार के प्रयास से पोटका प्रखंड के जामदा पंचायत अंतर्गत रूगड़ीसाई मौजा में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण 21 एकड़ जमीन किया जायेगा, जिसके लिये थाना नंबर-1548, खाता नंबर-270, प्लॉट नंबर-829 एवं 1573, रकवा-22 एकड़, अनाबाद बिहार/झारखंड सरकार की जमीन को चिन्हित किया गया है. यहां राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के शेक्षणिक भवन, प्रशासनिक भवन के साथ-साथ छात्रावास एवं पदाधिकारी/कर्मीचारी आवास का निर्माण किया जायेगा.

एैतिहासिक काम, पोटका बनेगा शिक्षा का हब : संजीव सरदार

झारखंड सरकार के मंत्रीपरिषद द्वारा पोटका में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण की स्वीकृति पर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री रामदास सोरेन प्रति अभार प्रकट किये है. सरदार ने कहा कि देश आजाद होने के बाद पहली बार पोटकावासियों के एैतिहासिक काम हुआ है, यहां एक साल में झारखंड सरकार ने डिग्री कॉलेज के साथ-साथ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण की स्वीकृति दिया है, जो पोटका को शिक्षा का हब बनाने का दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में हमारे भाई-बहन, बेटा-बेटियां यहीं उच्च शिक्षा और तकनीकि शिक्षा के साथ रोजगार से जुड़ेंगे, जो निश्चित रूप से पोटकावासियों के लिये एक सुखद पल होगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version