Dr Abhishek Child Care

ब्राह्मण कुटुंग में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, 108 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
ब्राह्मण कुटुंग में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / राजनगर : राजनगर के ब्राह्मण कुटुंग में सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।  स्थानीय जलाशय से कलश में जल भरकर महिलाओं ने पवित्र जल लाकर नवनिर्मित सिद्देश्वर महादेव मंदिर में स्थापित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सैकड़ों भक्त इस पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए।

यह भी पढ़े : AdJ -2 कोर्ट के नयाधीश श्री आभास वर्मा कोर्ट के सम्मुख 9 बिंदु पर जीरह किया

कलश स्थापना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।तीन दिवसीय आयोजन में राजनगर, सरायकेला, चाईबासा, पोटका, जमशेदपुर, और नजदीकी राज्य ओडिशा बंगाल से भी श्रद्धालु पूजा अनुष्ठान में पहुंचे।

कमेटी के अध्यक्ष आदित्य कुमार दास ने बताया कि ब्राह्मण कुटुंग में सिद्धेश्वर महादेव की पूजा वर्षों से की जा रही है। सन 1865 में इसकी स्थापना स्व. त्रिलोचन पांडा ने की थी और भूमि दान स्व. महेश्वर पहाड़ी ने किया था। 2010 में पुनर्स्थापना की गई थी. जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 20 जनवरी 2025 को की गई।

इस पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version