बागबेड़ा की प्रतिमा गोराई बनी सिटी टॉपर, मिले 96.6 % अंक

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बागबेड़ा की प्रतिमा गोराई बनी सिटी टॉपर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जूगसलाई स्थित गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा प्रतिमा गोराई ने मैट्रिक में 96.6 फ़ीसदी अंक लाकर सिटी टॉपर बनी है। प्रतिमा बागोड़ा की रहने वाली है। उसके पिता इडली -डोसा बेचते हैं। प्रतिमा गोराई इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है। प्रतिमा ने बताया कि उसके माता-पिता ने हमेशा उसकी हिम्मत बधाई है जिससे वह कभी निराश नहीं होती। विद्यालय के शिक्षकगण का इस सफलता में सराहनीय योगदान रहा है।

यह भी पढ़े : सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से चाकुलिया और चाईबासा को मिली नई ट्रेन सेवा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पढ़ाई के प्रति उनकी लगन का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह हर दिन 7 से 8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। प्रतिमा ने बताया कि वह आगे आर्ट्स विषय से पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और एक शिक्षिका बनना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में गहरी रुचि है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा भी।

उनकी मां ने गर्व से बताया कि प्रतिमा की बड़ी बहन को मैट्रिक में 94% अंक मिले थे, और तभी प्रतिमा ने ठान लिया था कि वह अपनी बहन से भी बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगी। उन्होंने पूरी तरह खुद को पढ़ाई के प्रति समर्पित कर दिया, घरेलू कामों से दूर रहकर, अपने कमरे में घंटों एकाग्रता के साथ पढ़ाई करती रहीं — और आज उनका यह समर्पण रंग लाया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---