March 27, 2025 12:49 pm

झारखंड की सबसे चर्चित विधानसभा सरायकेला से उम्मीदवार होंगे प्रेम मार्डी, जयराम महतो ने 6 उम्मीदवारों की जारी की सूची

झारखंड की सबसे चर्चित विधानसभा सरायकेला से उम्मीदवार होंगे प्रेम मार्डी

सोशल संवाद / डेस्क : धनबाद के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो जयराम कुमार महतो ने छे विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। डुमरी से जयराम कुमार महतो खुद चुनावी मैदान में होंगे वहीं जमुआ विधानसभा से रोहित कुमार दास को टिकट दिया गया है राजमहल विधानसभा से मोतीलाल सरकार चुनावी समर में होंगे तमाड़ की बात की जाए तो दमयंती मुंडा को उम्मीदवार घोषणा की गई है ।

यह भी पढ़े : मंत्री बन्ना गुप्ता से मुकाबला करने के लिये कितने हैं भाजपाई दावेदार ?

झारखंड के सबसे चर्चित और हॉट सीट माने जाने वाले सरायकेला विधानसभा मैं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से उम्मीदवार होंगे प्रेम मार्डी उनकी सीधी टक्कर कोल्हान के टाइगर माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से होगी वही छतरपुर विधानसभा की बात की जाए तो वहां से प्रीति राज को टिकट दिया गया है।

बता दे की माता शक्ति की नवरात्रि के तुरंत बाद आदर्श आचार संहिता लगने की पूरी उम्मीद है ऐसे में जयराम महतो ने उम्मीदवारों की घोषणा करके एक तरह से उम्मीदवारों को राहत दे दी है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने