सोशल संवाद / डेस्क : Indian प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। Mumbai Indians ने आईपीएल 2026 के लिए अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है, जहां खिलाड़ी फिटनेस और स्किल ट्रेनिंग पर फोकस करते नजर आ रहे हैं। टीम का लक्ष्य इस बार मजबूत प्रदर्शन करते हुए फिर से खिताब जीतना है।

यह भी पढे : BCCI नामन अवॉर्ड्स 2026 में शुबमन गिल बने बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर, हर्षित राणा को मिला डेब्यू सम्मान
ट्रेनिंग कैंप में जुटे खिलाड़ी
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी कैंप में पहुंच चुके हैं और अभ्यास शुरू कर दिया है। शुरुआती सत्र में Shardul Thakur, Mayank Markande, Allah Ghazanfar, Naman Dhir, Raja Angad Bawa सहित कई खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते दिखाई दिए।
टीम के बाकी स्टार खिलाड़ी जैसे Rohit Sharma, Jasprit Bumrah और कप्तान Hardik Pandya भी जल्द ही टीम कैंप से जुड़ने वाले हैं। इससे टीम की तैयारी और भी तेज हो जाएगी।
फिटनेस और स्ट्रैटेजी पर खास ध्यान
मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ ने ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, एगिलिटी और स्किल डेवलपमेंट पर खास ध्यान दिया। खिलाड़ियों को मूवमेंट ड्रिल, कंडीशनिंग और प्रैक्टिस सेशन से गुजरना पड़ा ताकि वे टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह तैयार हो सकें।
कब शुरू होगा IPL 2026
Indian Premier League का 2026 सीजन 28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को Kolkata Knight Riders के खिलाफ खेलेगी। यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में होगा।
फैंस को बड़े मुकाबलों का इंतजार
आईपीएल 2026 को लेकर फैंस में अभी से उत्साह बढ़ गया है। मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। टीम के खिलाड़ी भी नए सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।









