गोविंदपुर को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने की तैयारी, यात्री सुविधाएं भी बढ़ेंगी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Preparations underway to grant Govindpur full station status

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : गोविंदपुर को पूर्ण स्टेशन का दर्जा मिलेगा. साथ ही गोविंदपुर, बारीगोड़ा और सलगाझड़ी के पास निर्माणाधीन अंडरपास के निर्माण में भी तेजी से होगा. दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार जैन ने गुरुवार को राउरकेला, बादामपहाड़, गोविंदपुर और टाटानगर समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशनों पर चल रहे री-डेवलपमेंट (पुनर्विकास) कार्य, यात्री सुविधाओं, अंडरपास निर्माण और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.

यह भी पढ़े : साल की सबसे बड़ी सेल में 80% डिस्काउंट का खेल:’बाय नाउ’ दबाने से पहले समझें ये बातें

इस दौरान गोविंदपुर क्षेत्र में स्टेशन के विकास और उसे पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने से जुड़े प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा हुई. जीएम ने अधिकारियों को गोविंदपुर समेत आसपास के स्टेशनों पर री-डेवलपमेंट प्लान के तहत यात्री सुविधाओं को बेहतर करने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विकसित करने के निर्देश दिये. जीएम ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लायें और तय समय-सीमा के भीतर सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करें.

वंदे भारत के लिए वॉशिंग सेंटर की योजना

टाटानगर स्टेशन के भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए अत्याधुनिक वॉशिंग सेंटर (पिट लाइन) और अन्य तकनीकी सुविधाओं के निर्माण पर जीएम ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. स्टेशन के री-डेवलपमेंट के तहत प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री प्रतीक्षालय को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है. जीएम ने सख्त हिदायत दी कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को कम से कम असुविधा हो.

टाटानगर स्टेशन पर रेल जीएम ने सांसद के साथ बैठक में रेल परियोजनाओं पर विस्तार से की चर्चा

आज हमने रांची से बादामपहाड़ तक चक्रधरपुर डिवीजन तक का निरीक्षण किया है. जमशेदपुर के सांसद से मुलाकात में कई सारे विषय पर चर्चा हुई है. इसका समाधान किया जायेगा. बादामपहाड़ स्टेशन को विकसित किया जाना है. इसे लेकर काम तेज किया जा रहा है. समय पर काम पूरा हो, यह सुनिश्चित कराया जा रहा है.

अनिल कुमार जैन, जीएम, दक्षिण-पूर्व रेलवे

क्षेत्र के रेल यात्रियों की मांग और टाटानगर स्टेशन के विकास पर जीएम के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है. रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत अन्य बंद ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू होगा. गोविंदपुर स्टेशन भी बनेगा. कई सारी योजनाओं पर बेहतर चर्चा हुई है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version