---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

पंचायत भवनों में सॉलिड बेस्ड प्रबंधन की योजना तैयार करें

By Riya Kumari

Published :

Follow
पंचायत भवनों में सॉलिड बेस्ड प्रबंधन की योजना तैयार करें

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पंचायती राज्य विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायतों के माध्यम से बाल विवाह की रोकथाम, महिला हिंसा की रोकथाम, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने और इसे लेकर आमजनता को जागरूक करें।

यह भी पढे : Railway का नया ‘क्यू मित्र’ ऐप: अब तत्काल टिकट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, घर बैठे होगी बुकिंग

उन्होंने विशेषज्ञों की मदद से पंचायत भवनों में भी सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्लास्टिक को भी सेग्रीगेट (पृथक्करण) करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवालय प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने तथा पंचायत भवनों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता एवं लाइट जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

समग्र विकास की योजना बनाकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं :

बैठक में पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य में संचालित विकास योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएम सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत संरचना, सड़क संपर्क, पंचायत स्तरीय सेवाओं एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की बेहतर कार्य योजना बनाते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। बैठक के प्रारंभ में विभागीय सचिव ने विभिन्न भवनों परिसंपत्तियों का निर्माण, मरम्मती एवं नवीनीकरण संबंधी जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इधर, ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा में विभागीय सचिव ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

पंचायत से मिलने वाली सभी सेवाओं का दें लाभ

सीएम सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों को पंचायत सचिवालय से मिलने वाली सभी सेवाओं का लाभससमय मिले। उन्हें अनावश्यक परेशानी नहीं उठाना पड़े। उन्होंने पंचायत में डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण व्यक्तियों को लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा विकास कार्यों में पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिया।

ग्रामीण सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्यों में तेजी लाए

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों के गुणवत्ता पर भी विशेष बल दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से विकास को गति मिलेगी। इससे गांवों की आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version