Advertisement 2

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। वे नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुँच कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पुत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमनत सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात की।

यह भी पढ़े : आदिवासी अधिकारों के प्रहरी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि , आपका योगदान अमर रहेगा – अर्जुन मुंडा

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दोनों शीर्ष नेताओं ने इस कठिन घड़ी में परिवारजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा, शिबू सोरेन जी का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने आदिवासी अस्मिता और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया। जमीनी स्तर पर काम करने के अलावा उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी योगदान दिया। जनता, विशेषकर आदिवासी समुदायों के कल्याण पर उनके ज़ोर को सदैव याद रखा जाएगा।उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, मैं झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन जी के पुत्र श्री हेमंत सोरेन जी, परिवार के अन्य सदस्यों और उनके सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version