समाचार

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का चुनाव हुआ संपन्न; संजीव भारद्वाज बने अध्यक्ष, विकास महासचिव

सोशल सम्वाद /जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर 2006 के(2023-2026) के नए अध्यक्ष संजीव भारद्वाज चुने गए हैं जबकि महासचिव पद पर विकास श्रीवास्तव को चुन लिया गया।इसी तरह उपाध्यक्ष (दो) पद के लिए दैनिक हिंदुस्तान के राकेश सिंह एवं द टाइम्स भारत के सुमित कुमार झा, सह सचिव (दो) पद के लिए दैनिक जागरण के अमित तिवारी एवं दैनिक उदितवाणी के वेद प्रकाश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष (एक पद) के लिए न्यूज टाइम्स के गंगाधर पांडे उर्फ मनमोहन पांडे चुने गए। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भवन साकची के सभागार में मतदान एवं मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई।

सुबह दस बजे मतदान प्रारंभ हुआ और पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास ने सबसे पहले मत डाला। 117 स्थाई सदस्यों में से 110 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक बजे मतदान समाप्त हुआ और दो बजे से मतों की गिनती प्रारंभ हुई और साढ़े तीन बजे सभागार में विजयी  उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया तथा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया। पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास, पूर्व महासचिव गुलाब प्रसाद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र ओझा, पूर्व पर्यवेक्षक रघुवंश मणि सिंह, सुनील आनंद, कुलविंदर सिंह, बसंत कुमार सिंह, देबाशीष सरकार, कौशल सिंह ने प्रक्रिया पूरी की।

इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू उपस्थित रहे। वहीं आकाश कुमार, अभिषेक सिंह, अजीत कुमार , शानू सरकार ,अभिषेक कुमार, तारकेश्वर गुप्ता, अविनाश शर्मा, राहुल कुमार सिंह आदि एसोसिएट मेंबरों ने सक्रिय रूप से सहयोग दिया। विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस बल की भी पर्याप्त व्यवस्था जिला पुलिस के द्वारा की गई थी। जमशेदपुर के इतिहास में पहली बार पत्रकार संगठन ऑन के सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया और इसके लिए सभी ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। वही संचालन समिति के सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से सफल होने पर सभी स्थाई सदस्यों, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव एवं संपादक विजय कुमार सिंह, उम्मीदवारों और एसोसिएट सदस्यों के प्रति आभार जताया है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

13 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

14 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

14 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

14 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

15 hours ago