---Advertisement---

14KG के सिलेंडर में 10KG घरेलू गैस देने की तैयारी: दाम भी घटेंगे, ईरान युद्ध के चलते तेल कंपनियों का स्टॉक बचाने का प्लान

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Preparations to provide 10kg domestic gas in a 14kg cylinder

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) अब घरों में इस्तेमाल होने वाले 14KG के LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद लिमिटेड स्टॉक को ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही सिलेंडर के दाम भी कम किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कल शाम तीन बजे से रात 11 बजे तक रहेगी नो एंट्री

अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच हाल ही में ईरान ने मिडिल-ईस्ट में ऊर्जा ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इससे प्लांट को हुए नुकसान और होर्मुज रूट बंद होने से भारत में LPG गैस की किल्लत आगे और भी बढ़ सकती है। इस कारण तेल कंपनियों ने ये फैसला लिया है।

10KG गैस से एक महीना काम चलेगा

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तेल कंपनियों का मानना है कि 14.2 किलो का सिलेंडर औसतन 35 से 40 दिन चलता है। अगर इसमें सिर्फ 10 किलो गैस भरी जाए, तो एक परिवार का काम लगभग एक महीने तक चल जाएगा। इससे जो गैस बचेगी, उसे उन घरों तक पहुंचाया जा सकेगा जहां अभी किल्लत है। कंपनियों के पास फिलहाल विकल्प कम बचे हैं, क्योंकि खाड़ी देशों से नई खेप नहीं आ रही है।

सिलेंडर के दाम भी घटेंगे, पहचान के लिए स्टिकर लगेगा

अगर यह योजना लागू होती है, तो सिलेंडर की कीमतें भी उसी अनुपात में कम की जाएंगी। अभी दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत ₹913 और मुंबई में ₹912.50 है। 10 किलो गैस मिलने पर ग्राहकों को कम पैसे चुकाने होंगे। पहचान के लिए इन सिलेंडरों पर एक नया स्टिकर लगाया जाएगा, जिस पर गैस की सही मात्रा लिखी होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version