---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

कांड्रा सरायकेला मुख्य मार्ग पर बाइक स्टंट से आमजन परेशान, हादसे की आशंका बढ़ी

By Riya Kumari

Published :

Follow
कांड्रा सरायकेला मुख्य मार्ग पर बाइक स्टंट से आमजन परेशान, हादसे की आशंका बढ़ी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला: कांड्रा से सरायकेला के बीच मुख्य सड़क पर कुछ युवकों द्वारा तेज रफ्तार में बाइक स्टंट किए जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढे : बोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई युवक सड़क पर बाइक को एक पहिए पर चलाने, तेज गति से रेस लगाने तथा खतरनाक करतब दिखाने का प्रयास करते हैं। इससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों में डर का माहौल बना रहता है और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सार्वजनिक सड़क पर बाइक स्टंट करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालने जैसा है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस से इस मार्ग पर नियमित जांच अभियान चलाकर स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

यातायात विशेषज्ञों के अनुसार सड़कें स्टंट करने का स्थान नहीं हैं। ऐसे करतब न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---