Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सफाई एवं सुरक्षा के मानकों खरा उतरने वाले पूजा समिति होगी पुरस्कृत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सफाई एवं सुरक्षा के मानकों खरा उतरने वाले पूजा समिति होगी पुरस्कृत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की दो महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को हुईं। पहली बैठक जेएनएसी सभागार में उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार और उनकी टीम के साथ हुई, जिसमें शहरी क्षेत्र की पूजा समितियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़े : बाराद्वारी मैदान में गूंजेगी गरबा की थाप – शर्मास इवेंट्स ला रहा है द बिगेस्ट डांडिया नाइट 20 सितंबर को

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा पंडालों में सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मियों की नियुक्ति होगी, जो पूजा के दौरान पंडालों में ही मौजूद रहकर साफ-सफाई का कार्य करेंगे। साथ ही हर पंडाल में डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। सफाई, सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल जैसे मानकों पर बेहतर कार्य करने वाली समितियों को केंद्रीय समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

केंद्रीय समिति के महासचिव आशुतोष सिंह के आग्रह पर स्वर्णरेखा घाट को नोडल घाट घोषित करने पर सहमति बनी। समिति ने अपील की कि पूजा सामग्री को घाट पर बने डस्टबिन में ही डालें, जिससे जल प्रदूषण से बचाव हो सके।

वहीं, दूसरी बैठक जिला के वरीय अधिकारियों एडीएम लॉ एंड ऑर्डर और एसडीएम धालभूम की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्रीय समिति ने कई मांगें रखीं, जिनमें पूजा पंडालों को समय पर फायर एनओसी उपलब्ध कराना, ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों की मरम्मतीकरण में बामनगोड़ा से छोटा गोविंदपुर रेलवे फाटक, डिमना लेक एवं नरवा घाट पर प्रकाश व्यवस्था, जेम्को-मनीफिट रोड से गाड़ियों के अवैध कब्जे को हटाना, मर्सी अस्पताल से हुरलुंग घाट तक जाने वाले सड़क की मरम्मती और परसुडीह क्षेत्र में अस्थायी फायर स्टेशन की स्थापना जैसी प्रमुख मांगे शामिल रही।

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने यह भी आग्रह किया कि जिन समितियों ने स्लैग के लिए आवेदन दिया है उन्हें समय पर स्लैग उपलब्ध कराया जाए। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पूजा से पूर्व सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुखद माहौल सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठकों में महासचिव आशुतोष सिंह, रामबाबू सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, अशोक सिंहा, पी.एस. माथुर, पी.के. दास, अर्जुन शर्मा, अभिषेक कुमार, सुरजीत चौधरी और राघवेंद्र मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator