---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Pune Murder Case: मंगेतर ने रची साजिश? लोहगढ़ किले से गिरकर मौत का सच

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : महाराष्ट्र के Pune से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक नामी रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर केतन विशाल अग्रवाल की मौत, जिसे पहले हादसा माना जा रहा था, अब एक साजिशन हत्या के रूप में सामने आ रही है।

यह भी पढ़े : कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी! झारखंड सरकार दे रही ₹4000 हर महीने

पुलिस ने इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला?

शुरुआत में केतन अग्रवाल की मौत को Lohagad Fort की खाई में गिरने से हुआ हादसा बताया गया था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला हत्या में बदल गया।

केतन और सिया की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी और नवंबर में राजस्थान के एक महल में उनकी शादी तय थी। दोनों 6 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बाली (इंडोनेशिया) जाने वाले थे, लेकिन ट्रिप कैंसिल हो गई।
‘प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन’ बना मौत का जाल

जानकारी के अनुसार, बाली ट्रिप रद्द होने के बाद सिया ने एक नया प्लान बनाया। 19 जून को अपने जन्मदिन से पहले उसने 18 जून को ‘प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन’ के बहाने केतन को लोहगढ़ किले चलने के लिए राजी कर लिया। 18 जून की सुबह करीब 8:20 बजे केतन घर से निकला। लगभग 10:45 बजे उसके परिवार को फोन आया कि वह किले की 400 फीट गहरी खाई में गिर गया है।

सिया ने पुलिस को बताया कि तेज हवा के कारण केतन का पैर फिसल गया, लेकिन जांच में कई संदिग्ध बातें सामने आईं।

पिता को ऐसे हुआ शक

केतन के पिता विशाल अग्रवाल के अनुसार, जब पुलिस शव लेकर आई, तो सिया का व्यवहार असामान्य था। उन्होंने बताया कि जहां आमतौर पर किसी महिला का मंगेतर मरने पर वह टूट जाती है, वहीं सिया के चेहरे पर कोई दुख नहीं था। वह सामान्य दिख रही थी। यही बात परिवार के शक की पहली वजह बनी।

मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

पीड़ित मां ने पुलिस और न्यायालय से हाथ जोड़कर अपील की है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को मौत की सजा दी जाए।

जांच में आगे क्या?

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रही है, जिसमें:

  • कॉल डिटेल्स
  • लोकेशन डेटा
  • आरोपियों के बीच संबंध
  • घटना से पहले की प्लानिंग

सबकी गहन जांच की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट