अमलतास सिटी छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कमेटी ने की निःशुल्क सुविधाओं की व्यवस्था

By Tamishree Mukherjee

Updated On:

Follow
Crowds of devotees throng the Chhath Ghat at Amaltas City

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित अमलतास सिटी छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। पूरे माहौल में भक्ति, आस्था और उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़े : जिला स्तरीय निर्वाचन क्विज में अरका जैन विश्वविद्यालय की छात्रा जुबिया परवीन द्वितीय स्थान पर, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Sunrise Enclave

छठ महापर्व के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर अमलतास सिटी छठ पूजा कमेटी के सदस्यों ने पिछले एक महीने से लगातार तैयारियां की थीं। घाट की साफ-सफाई से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक, कमेटी के सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह के समय गर्म पानी, चाय, नारियल पानी और खीर की निःशुल्क व्यवस्था की गई। इसके अलावा पूजा के लिए गाय का दूध और आम की लकड़ी भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। आयोजन की खास बात यह रही कि ये सभी सुविधाएं कमेटी के सहयोग से पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से छठ महापर्व का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अमलतास सिटी में इस वर्ष छठ पूजा आयोजन का यह छठा वर्ष रहा। छह वर्षों से लगातार जारी इस परंपरा ने स्थानीय लोगों के बीच आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था की मिसाल पेश की है।

कमेटी के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट