सोशल संवाद / डेस्क : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों जबरदस्त ग्रोथ के दौर से गुजर रही है। फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज को देश ही नहीं, विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी लगातार इजाफा हो रहा है। 2012 में रिलीज हुई Carry On Jatta ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूकर नया इतिहास रचा था। हाल ही में अभिनेत्री Sargun Mehta ने पंजाबी इंडस्ट्री के इस उभार पर खुलकर अपनी राय रखी।
यह भी पढे : Shikhar Dhawan ने रचाई शादी: सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, सेलेब्स ने दी बधाई
‘पंजाबी इंडस्ट्री अब बूम पर है’ Sargun Mehta
Galatta Plus से बातचीत में Sargun Mehta ने बताया कि उनकी पहली पंजाबी फिल्म अगस्त 2015 में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली।
उन्होंने कहा कि पहले पंजाबी इंडस्ट्री में सालभर में सिर्फ 7 से 10 फिल्में बनती थीं। लोग सवाल उठाते थे कि इतनी कम फिल्में क्यों बन रही हैं। लेकिन कुछ ही वर्षों में इंडस्ट्री ने जबरदस्त बूम देखा और अब हर साल करीब 70 से 80 फिल्में बन रही हैं।
Sargun Mehta के मुताबिक, पहले फिल्मों का बजट 6-7 करोड़ रुपये के आसपास होता था, जबकि अब यह बढ़कर 25-30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री लगातार खुद को नई पहचान देने की कोशिश कर रही है।

फॉर्मूला फिल्मों का दौर और रिस्क लेने की जरूरत
Sargun Mehta ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री ने कुछ ऐसे फॉर्मूले खोज लिए हैं जो दर्शकों को पसंद आते हैं, और अब अधिकतर फिल्में उसी पैटर्न पर बन रही हैं। हालांकि उन्होंने माना कि ऑडियंस और प्रोड्यूसर्स दोनों की रिस्क लेने की क्षमता कम हो गई है।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपने पति रवि दुबे से अक्सर कहती हैं कि शायद अब हमें ही कुछ अलग और नया रिस्क लेना चाहिए।

100 करोड़ क्लब पर सरगुन का रिएक्शन
जब गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा’ ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, तो पूरी इंडस्ट्री में जश्न का माहौल था। Sargun ने बताया कि वह उस फिल्म का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन उन्हें ऐसा लग रहा था मानो यह उनकी अपनी उपलब्धि हो।
उन्होंने कहा कि वह लगातार फोन करके पूछ रही थीं कि फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंची या नहीं। उनके मुताबिक, एक बार जब कोई फिल्म इस बैरियर को पार कर लेती है, तो आगे भी ऐसी सफलता दोहराई जा सकती है।
प्रेग्नेंसी अफवाहों पर भी दिया जवाब
हाल ही में Sargun Mehta की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैली थीं। हालांकि अभिनेत्री ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया और स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका पूरा फोकस काम पर है।











