अमिताभ को बुलाकर नाच गाना…’,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राहुल ने किया हिंदू आस्था पर चोट

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी। इस प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा पूरे विश्व में हुई थी। दुनिया के कोने-कोने से गणमान्य लोग इस भव्य समारोह के साक्षी बने थे। मगर कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाई थी। हालांकि, विपक्ष प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजेपी  और पीएम मोदी पर निशाना साधते रही। इस कड़ी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या में बीजेपी क्यों हारी? बीजेपी को जनता ने नकार दिया। राम मंदिर के नाम पर वोट लेने चाहते थे, मगर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में एक मजदूर नहीं दिखा,बड़ही, किसान कोई नहीं दिखा। बस बीजेपी ने अडानी, अंबानी, अमिताभ बच्चन को बुला लिया। प्राण प्रतिष्ठा में नाच गाना चला, प्रेस वाले हाय-हाय कर रहे थे। ये बीजेपी की रियलिटी है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

राहुल के बयान पर बीजेपी का पलटवार

अब राहुल के बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। उनके बयान भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल  वोट के लिए हिंदू आस्था पर चोट कर रहे हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठा रहे है, डांस पार्टी बोल रहे है। ये वो पार्टी है जिन्होंने हमेशा भगवान पर सवाल उठाया है। हिन्दू को टेरर बोलते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---