राहुल गांधी का आरोप- प्रयागराज में प्रशासन मेरे कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रहा, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

By Riya Kumari

Published :

Follow
राहुल गांधी का आरोप- प्रयागराज में प्रशासन मेरे कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रहा, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 8 अगस्त को प्रयागराज में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश प्रशासन कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। पार्टी का दावा है कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं और कार्यक्रम तय स्थान पर ही आयोजित होगा।

यह भी पढे : SIR को लेकर AAP ने चुनाव आयोग के सामने उठाए सवाल, ‘शिफ्टेड’ वोटरों का डेटा साझा करने की मांग

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, सहारनपुर सांसद इमरान मसूद और बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम को रद्द कराने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कोटा और देहरादून में सफल आयोजन के बाद अब प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन प्रशासन कार्यक्रम स्थल से जुड़ी अनुमति प्रक्रिया में बाधाएं पैदा कर रहा है।

लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण सभा और संवाद करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। पार्टी सभी नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रही है, इसके बावजूद कार्यक्रम में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रयागराज प्रशासन से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने और कार्यक्रम में किसी प्रकार की रुकावट नहीं डालने की अपील की।

पार्टी का यह भी दावा है कि कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने पंजीकरण कराया है और युवा इसमें शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

राहुल गांधी बोले- छात्रों की आवाज दबाई जा रही है

प्रेस वार्ता से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीटों में कटौती के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगें सुनने के बजाय उन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

राहुल गांधी ने लिखा कि सरकार सवाल पूछने वालों पर कार्रवाई कर रही है और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “जब मैंने छात्रों की बात सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तभी से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है।”

“छात्रों की आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता”

राहुल गांधी ने कहा कि वह छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, उन्हें छात्रों की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती। कांग्रेस ने भी दोहराया कि वह छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version