---Advertisement---

Rahul Gandhi का बड़ा दावा: चीन संकट में सेना अकेली, मोदी सरकार ने जिम्मेदारी से मुंह मोड़ा

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Rahul Gandhi big claim Army alone in China crisis

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं तो वह उन्हें एक खास किताब भेंट करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यह किताब किसी विपक्षी नेता या विदेशी लेखक की नहीं, बल्कि देश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे द्वारा लिखी गई है।

यह भी पढ़ें: संसद परिसर में Rahul Gandhi और रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने, तीखी बहस का वीडियो वायरल

राहुल गांधी ने हैरानी जताई कि इस किताब की मौजूदगी से कैबिनेट मंत्री तक अनजान हैं। उन्होंने कहा कि किताब में साफ तौर पर दर्ज है कि जब चीनी सेना भारतीय सीमा में घुसी थी, तब एक बेहद संवेदनशील समय में सेना प्रमुख को इंतजार कराया गया। बाद में फैसला लेने की जिम्मेदारी पूरी तरह सेना पर छोड़ दी गई।

राहुल गांधी का आरोप है कि इसका मतलब यह हुआ कि देश की सुरक्षा के सबसे बड़े संकट के वक्त प्रधानमंत्री ने राजनीतिक जिम्मेदारी से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि जनरल नरवणे ने भी लिखा है कि उस समय उन्हें लगा कि राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को अकेला छोड़ दिया। राहुल गांधी ने दावा किया कि इसी सच्चाई के कारण उन्हें संसद में बोलने से रोका जा रहा है और सरकार देश के सवालों से बच रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---