सोशल संवाद/डेस्क/Rahul Gandhi visit to Katihar: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का शनिवार को 7वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सुबह कटिहार के सिमरिया पहुंचे। यहां राहुल मखाने की खेती देखने के लिए घुटनों तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतरे। किसानों से समझा कि मखाने की खेती कैसे होती है।
यह भी पढ़ें: ममता की पार्टी बोली- JPC तमाशा:TMC का कोई मेंबर नहीं होगा
आनेवाले दिनों में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रियंका गांधी 26-27 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा होंगी। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘मतदाता अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है।








