Don't Click This Category

राहुल बोले- संविधान खत्म हुआ तो गरीबों से सब कुछ छिन जाएगा

सोशल संवाद/दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भाजपा संविधान खत्म करने का प्रयास कर रही है। अगर संविधान खत्म हो जाएगा तो गरीबों से सब कुछ छिन जाएगा। यह बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ बिहार के भागलपुर में चुनाव प्रचार करते हुए कहीं। इस दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, शकील अहमद खान, मुकेश साहनी समेत इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन हिंदुस्तान में संविधान और लोकतंत्र बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ आरएसएस-भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव की जमीनी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 400 सीटों का दावा करने वाली भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। नरेंद्र मोदी जनता का ध्यान भटकाकर देश का सारा धन अंबानी-अडानी को दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जितना पैसा अरबपतियों को दिया, उतना ही पैसा इंडिया गठबंधन गरीबों को देने जा रहा है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने साढ़े आठ हजार रूपये दिए जाएंगे।

बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज युवा बेरोजगार हैं और नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान को बेरोजगारी का केंद्र बना दिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने रोजगार देने वाले व्यवसायों को खत्म कर दिया, जिससे आज हिंदुस्तान में रोजगार पैदा नहीं हो रहे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा और साल में एक लाख रुपए दिए जाएंगे। केंद्र में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा पेपर लीक रोकने के लिए कानून भी बनाया जाएगा। अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा। 

किसानों के लिए कांग्रेस के वादों को दोहराते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी और कर्जा माफ़ किया जाएगा। उन्होंने जीएसटी में बदलाव का वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर एक टैक्स होगा। उन्होंने जनता से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार अजीत शर्मा, तारिक अनवर, बीमा भारती, मोहम्‍मद जावेद और जयप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • Don't Click This Category

इन्डिया फेडरेशन आफ ट्रेड यूनियन (न्यु) के झारखन्ड ईकाई का कन्वेशन आयोजित

सोशल संवाद / डेस्क : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आल इन्डिया फेडरेशन आफ ट्रेड…

9 hours ago
  • समाचार

तिरुपति लड्डू विवाद, आंध्र डिप्टी CM बोले-भगवान से क्षमा मांगी:उपवास रख रहा; हिंदू चुप नहीं बैठेगा, मस्जिद-चर्च में ऐसा होता तो देश भड़क उठता

सोसिल संवाद /डेस्क : आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) में प्रसादम…

9 hours ago
  • समाचार

उदारीकरण के दौर में बढ़ रही है आर्थिक विषमता, मजदूरों पर बढ़ रहा काम का बोझ, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चाबंदी का आह्वान

सोशल संवाद /जमशेदपुर : आल इन्डिया फेडरेशन आफ ट्रेड यूनियन (न्यु) के झारखन्ड ईकाई का…

9 hours ago
  • समाचार

इस्तीफे पर केजरीवाल बोले- लांछन के साथ नहीं जी सकता:ईमानदार लगूं तो वोट देना; भागवत से पूछा- मोदी के लिए 75 साल में रिटायरमेंट क्यों नहीं

सोशल संवाद /डेस्क : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (22 सितंबर)…

10 hours ago
  • समाचार

23 को रांची आएगी चुनाव आयोग की टीम, क्या लगने वाली है आचार संहिता?

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा…

15 hours ago