---Advertisement---

सरकारी नौकरी: Rail Coach Factory में अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकली; 10वीं पास को मौका, फीस 100 रुपए

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Rail Coach Factory Recruitment for Apprentice Posts

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Rail Coach Factory, कपूरथला ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की शुरुआती तिथि 9 दिसंबर 2025 एवं अंतिम तिथि 7 जनवरी 2026 है।

यह भी पढ़ें: चाय के साथ इन चीज़ों का सेवन क्यों हो सकता है नुकसानदायक? जानिए पूरी खबर

वैकेंसी डिटेल्स:

  • फिटर – 150 पद
  • वेल्डर – 180 पद
  • पेंटर – 30 पद
  • कारपेंटर – 30 पद
  • इलेक्ट्रिशियन – 70 पद
  • AC & रेफ्रिजरेशन मैकेनिक – 30 पद
  • मैकेनिक (मोटर व्हीकल) – 20 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 20 पद
  • मशीनिस्ट – 20 पद

कुल पदों की संख्या – 550

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट
  • OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट

चयन प्रक्रिया:

चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

स्टाइपेंड:

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

  • जनरल और OBC उम्मीदवार: ₹100
  • SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

आवेदन कैसे करें:

उम्मीदवार सबसे पहले rcf.indianrailways.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करें और संबंधित अप्रेंटिस ट्रेड के लिए आवेदन करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version