सोशल संवाद / रांची : झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर से शाम तक रांची, जमशेदपुर, गुमला, गिरिडीह और चतरा में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
यह भी पढे : रेलवे में 1644 पदों पर भर्ती

मौसम विभाग ने राजधानी खूंटी, सिंहभूम, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विभाग के अनुसार, आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। लगातार पड़ रही गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।









