सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान में दो दिन के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 और 21 नवंबर को कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 20 नवंबर को कोल्हान और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, 21 नवंबर को झारखंड के दक्षिणी हिस्से के साथ राज्य के कई अन्य जिलों में भी वर्षा के आसार हैं।
यह भी पढे : एमजीएम कॉलेज : सहायक प्राध्यापकों की 75% सीटें खाली
बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम, दोनों तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे ठंड का असर बढ़ेगा। एक सप्ताह के दौरान तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को शहर में मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।











