एमजीएम कॉलेज : सहायक प्राध्यापकों की 75% सीटें खाली

By Riya Kumari

Published :

Follow
एमजीएम कॉलेज : सहायक प्राध्यापकों की 75% सीटें खाली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : राज्य के पांचों मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता के मामले में एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर की स्थिति सबसे बेहतर है। इसके बावजूद यहां स्वीकृत पदों की तुलना में रिक्त पदों की संख्या काफी अधिक है। कॉलेज में प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक के कुल 161 पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 73 पदों पर ही शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 92 पद खाली हैं। प्राध्यापकों के 38 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 23 पर शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 18 पद रिक्त हैं। इसी तरह सह-प्राध्यापकों के 43 स्वीकृत पदों में से 30 पर नियुक्ति है और 14 पद खाली हैं।

यह भी पढे : राज्य सरकार इस साल 33.54 लाख क्विंटल धान खरीदेगी

 वहीं, सहायक प्राध्यापकों की स्थिति सबसे खराब है। इनके 80 स्वीकृत पदों में से केवल 20 पर ही शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 60 पद रिक्त हैं। इनमें से कुछ शिक्षक सेवानिवृत्त या संविदा पर कार्यरत हैं। यह जानकारी जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में कॉलेज की स्थापना शाखा ने 26 अक्तूबर 2026 की स्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार की थी। जनसूचना पदाधिकारी ने दो नवंबर को जानकारी उपलब्ध कराई।

शिशु रोग समेत कई विभागों में पद खाली: जवाब के अनुसार, शिशु रोग, सामुदायिक चिकित्सा व दंत चिकित्सा विभाग में सहायक प्राध्यापक के चार-चार स्वीकृत पद हैं, लेकिन इनमें एक भी पद पर नियुक्ति नहीं है। टीबी एवं चेस्ट, चर्म रोग और एनाटॉमी विभाग में सहायक प्राध्यापक के तीन-तीन पद स्वीकृत हैं।

पीजी में मात्र 13 नामांकन हुए हैं

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी का नामांकन शुरू हो गया है। राज्य कोटा का पहला राउंड समाप्त होने तक मात्र 13 नामांकन ही हुए हैं। शेष नामांकन अगले राउंड में होंगे। कॉलेज ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। कॉलेज में इस वर्ष भी पीजी की सीटों में वृद्धि नहीं हुई। पूर्व के चार सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी लाया गया था, ताकि सीटों की संख्या बढ़े। नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से सीटों में वृद्धि नहीं की गई। इस बार भी यहां 51 सीटों पर ही नामांकन होगा। दूसरा राउंड 26 से 30 नवंबर तक होगा। पिछले वर्ष चार विभागों में एक-एक सीट खाली रहने से चार सीटों पर नामांकन नहीं हुआ था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version