---Advertisement---

Rajkumar Rao-Patralekhaa ने रिवील किया बेटी का नाम, फर्स्ट लुक भी आया सामने

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
Rajkumar Patralekhaa revealed name of daughter

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड कपल Rajkumar Rao और Patralekhaa ने पेरेंटहुड की अपनी खूबसूरत यात्रा आधिकारिक रूप से साझा कर दी है। 15 नवंबर 2025 को जन्मी उनकी बेटी की पहली झलक अब सामने आई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए नन्ही परी के नाम की घोषणा भी कर दी।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस Anjana Singh की मौत की अफवाह वायरल, फेक पोस्ट पर भड़कीं अभिनेत्री

पोस्ट में राजकुमार और पत्रलेखा अपनी बेटी का छोटा सा हाथ थामे नजर आते हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक संदेश लिखा “हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं पार्वती पॉल राव।” इस प्यारी घोषणा पर फैंस और सेलेब्स ने ढेर सारा प्रेम बरसाया। तारा सुतारिया और सोनम कपूर से लेकर अदिति राव हैदरी, भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना तक कई सितारों ने कपल को नए अध्याय की बधाई भेजी।

बेटी के नाम का महत्व

पार्वती नाम संस्कृत मूल से आता है। यह देवी पार्वती का नाम है, जो शक्ति, करुणा और धैर्य की प्रतीक मानी जाती हैं। पार्वती का अर्थ है ‘पहाड़ों की बेटी’। यह नाम जीवन में स्थिरता, शक्ति और शांति का प्रतिनिधित्व करता है।

राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में शादी की थी। चार साल बाद उसी तारीख को बेटी का जन्म होना इस कपल के लिए एक खास भावना लेकर आया। फिलहाल दोनों नए माता-पिता की भूमिका में पूरी तरह डूबे हुए हैं और बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को हाल ही में फिल्म ‘मालिक’ में देखा गया था। अब वे 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘टोस्टर’ में रमाकांत के किरदार में नजर आएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---