Advertisement 2

राज्यसभा चुनावः इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की रणनीति लगभग तय हो गई है। महागठबंधन दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क शुक्रवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले। उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी थे। सीएम की कांग्रेस नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक बैठक चली।

ये भी पढे : दिल्ली में पूर्वांचलियों के उत्पीड़न पर भड़की कांग्रेस, बड़े आंदोलन की चेतावनी

बैठक में कांग्रेस ने एक सीट पर दावा ठोका। इस पर हेमंत ने कहा कि दो दिन के भीतर वे अपनी पार्टी के नेताओं और सहयोगी दलों से बात करेंगे। फिर झामुमो और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच अंतिम दौर की बातचीत होगी। इसके बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होगा। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि झामुमो-कांग्रेस एक-एक सीट पर । प्रत्याशी दे सकता है।

कांग्रेस स्थानीय उम्मीदवार को ही मैदान में उतारेगी

सीएम हाउस पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कांग्रेस स्थानीय उम्मीदवार को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। झारखंड का सेंटिमेंट काफी स्ट्रांग है। इसलिए स्थानीय उम्मीदवार ही देना है। कांग्रेस एक सीट को लेकर पूरी तरह आशान्वित है। उधर, स्थानीय उम्मीदवार उतारने की बात सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि आखिर कौन उम्मीदवार होगा। कई बड़े नेता लॉबिंग में जुट गए।

कांग्रेसी बोले- सीएम हाउस की पसंद का हो उम्मीदवार

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस के नेताओं के साथ रायशुमारी की। इसमें पूर्व सांसद, मंत्री विधायक और पूर्व विधायक शामिल थे। सबने एक सुर में कहा कि कांग्रेस को उम्मीदवार उतारने चाहिए। वहीं कुछ नेताओं ने कहा कि पार्टी का उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए, जो सीएम हाउस की पसंद का हो। इससे राज्यसभा चुनाव जीतने में आसानी होगी। इसी बीच पूर्व सांसद धीरज साहू और प्रदीप बलमुचू ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version