Dr Abhishek Child Care

रामकृष्णा क्रिकेट लीग – सीजन 6 का रोमांचक समापन

By Riya Kumari

Published :

Follow
रामकृष्णा क्रिकेट लीग – सीजन 6 का रोमांचक समापन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आयोजित “रामकृष्णा क्रिकेट लीग – सीजन 6” का शानदार एवं रोमांचक समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का परिचय दिया।

ये भी पढ़े : IPL 2026: CSK फैंस को बड़ा झटका, मैदान से दूर हुए माही, वापसी पर सस्पेंस

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और नेल-बाइटिंग रहा, जिसमें रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-6 को 4 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन एवं दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को खेलमय बना दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र लोधी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह एवं रवि राजहंस भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस टूर्नामेंट का आयोजन रामकृष्णा फाउंडेशन के अंतर्गत रामकृष्णा क्रिकेट कमेटी द्वारा किया गया। आयोजन समिति का नेतृत्व नवीण सिन्हा ने किया।

समिति के अन्य प्रमुख सदस्यों में राकेश सिंह, चितरंजन सिंह, रजनीश कुमार, ललन, आदित्य प्रकाश, सत्यप्रकाश गुप्ता, बासुकी नाथ झा, मनीष सिंह, ललन सिंह, विशाल एवं अंकुर गुंजन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों को बधाई दी गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator