सोशल संवाद/डेस्क: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘Ramayana ’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन तक दुनियाभर में करीब 1,790.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस कमाई के साथ फिल्म दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसने एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को पीछे छोड़ दिया है।
‘दंगल’ और ‘धुरंधर 2’ से पीछे है ‘Ramayana ’
दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में आमिर खान की ‘दंगल’ अभी भी पहले स्थान पर है। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ दूसरे नंबर पर है। ‘रामायण’ ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्मों की कमाई के आंकड़े इस प्रकार हैं:
- दंगल – 2,070.30 करोड़ रुपये
- धुरंधर 2: द रिवेंज – 1,813.39 करोड़ रुपये
- रामायण – 1,790.10 करोड़ रुपये
- बाहुबली 2: द कन्क्लूजन – 1,788.06 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2: द रूल – 1,742.10 करोड़ रुपये।
भारत में 1,000 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘Ramayana ’ ने भारत में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 23वें दिन फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 1,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 1,195.10 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, विदेशों से फिल्म ने लगभग 595 करोड़ रुपये की कमाई की है।
नितेश तिवारी ने किया है निर्देशन
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कमाई का सफर अभी जारी है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘रामायण’ कितने और रिकॉर्ड अपने नाम करती है।











