सोशल संवाद / डेस्क : नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Ramayana’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला ‘सिया राम’ मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत भी हो गई है।
यह भी पढे : R Madhavan के बेटे Vedaant Asian Games में करेंगे Swimming Debut, 5 साल से Dubai में कर रहे तैयारी
गणेश चतुर्थी पर हुआ ‘सिया राम’ पोस्टर रिलीज
मेकर्स ने 14 सितंबर को सुबह 7:30 बजे ‘सिया राम’ पोस्टर जारी किया। मेकर्स के मुताबिक, गणेश जी के आशीर्वाद के साथ फिल्म के म्यूजिकल सफर की शुरुआत करना शुभ आगाज है। पोस्टर के बैकग्राउंड म्यूजिक को भी दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है।
‘जय जय राम’ से शुरू होगा म्यूजिकल कैंपेन
‘Ramayana ’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ जल्द रिलीज किया जाएगा। इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।
रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की योजना है।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। ‘रामायण पार्ट 1’ दुनिया भर में 6 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है, जबकि भारत में इसकी रिलीज 8 नवंबर 2026 बताई गई है। फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के आसपास रिलीज होने की योजना है।










