राउरकेला से चलेगी रामगढ़ परीक्षा स्पेशल ट्रेन

By Riya Kumari

Published :

Follow
राउरकेला से चलेगी रामगढ़ परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा में दक्षिण पूर्व जोन स्पेशल ट्रेन चला रहा है, ताकि सैकड़ों की भीड़ को ट्रेनों में एक से दूसरी जगह से आवागमन में दिक्कत न हो। हालांकि स्पेशल ट्रेन टाटानगर से न चल रही है और न ही गुजरेगी। लेकिन चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला से रामगढ़ कैंट परीक्षा स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई है।

यह भी पढे : झारखंड के विकास के लिए मिले अग्रिम किस्त 3660 करोड़ रुपए

रेलवे के अनुसार, 3 अगस्त से 6 अगस्त, 9 अगस्त से 14 अगस्त तथा 17 अगस्त से 21 अगस्त को राउरकेला और रामगढ़ के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल में भी विभिन्न मागों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इधर, रांची से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश हुआ है। रेलवे का मानना है कि विभिन्न तिथियों की भर्ती परीक्षा में झारखंड, बिहार और ओडिशा के हजारों परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा में टाटानगर स्टेशन पर भी हेल्प डेस्क बना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version