रांची: चोरी करने घुसा युवक मंदिर में ही सो गया, सुबह ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ranchi: A young man who entered the temple to steal fell asleep inside, in the morning the villagers caught him and handed him over to the police

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : राजधानी रांची के एक गांव में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक मंदिर में चोरी करने घुसा तो जुरूर, लेकिन भगवान के घर में पहुंचते ही नींद उसे ऐसा जकड़ गयी कि चुराया सामान लेकर वहीं सो गया। सुबह गांव वालों ने जब मंदिर में चोर को खर्राटे मारते देखा तो पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : दिउड़ी मंदिर सौंदर्यीकरण को लेकर विवाद, ग्रामीणों के विरोध से तनावपूर्ण हुआ माहौल

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

घटना रांची के पास स्थित एक पुराने शिव मंदिर की है। सोमवार देर रात करीब 2 बजे, 25 वर्षीय युवक ने मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। उसका इरादा मंदिर में रखे चांदी के आभूषण और दानपेटी में जमा पैसे चुराने का था। चोर ने मंदिर से चांदी का एक त्रिशूल और कुछ सिक्के चुराए, जिसे वह थैले में रख चुका था। लेकिन मंदिर का शांत माहौल और रात की थकान इतनी हावी हो गयी कि वह चोरी के सामान के साथ मंदिर के कोने में ही सो गया।

सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो उन्होंने चोर को सामान के साथ सोते हुए पाया। उन्होंने तुरंत गांव वालों को बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोर के खिलाफ चोरी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट