Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगी ठंड, रांची में 12 डिग्री पहुंचेगा पारा; कोहरे का अलर्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगी ठंड, रांची में 12 डिग्री पहुंचेगा पारा; कोहरे का अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से हुई बारिश के बाद अब राज्य में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। पारा गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी।

यह भी पढे : Bisleri Water Controversy: थर्ड पार्टी टेस्ट में पास हुआ बिसलेरी का पानी! कंपनी ने FSSAI के आरोपों पर दी सफाई

Sunrise Enclave

रांची में हुई 4.1 मिमी बारिश

रविवार को राजधानी रांची में 4.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई। कई इलाकों में सुबह कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। Jagran

12 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रांची में 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, 24 नवंबर को 13 डिग्री और 25 तथा 26 नवंबर को 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इस बदलाव के बाद सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं, 24 नवंबर से आसमान साफ रहने की संभावना है। सुबह कोहरा छाने के बाद दिन में धूप निकल सकती है। अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना जताई है। 23 नवंबर को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जमशेदपुर और कोल्हान में कैसा रहेगा मौसम?

रविवार को जमशेदपुर, बोकारो और चाईबासा में बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने का असर महसूस हो सकता है। कोल्हान के लोगों को भी मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की जरूरत है।

फिलहाल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की गतिविधियां कम होने के बाद आसमान साफ होगा, लेकिन सुबह कोहरा और रात की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट